Thursday 7 September 2017

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 08-09-2017


1. हाल ही में नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री राजीव कुमार को नियुक्त किया गया है| राजीव कुमार औधोगिक संगठन फिक्की के महासचिव और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रमुख अर्थशास्त्री तथा एशियाई विकास बैंक, वित्त मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय में अपनी सेवाएं दे चुके है|
2. हाल ही में भारत ने किस देश से आयात होने वाले टेम्पर्ड ग्लास पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाया गया है?
भारत ने चीन से आयात होने वाले टेम्पर्ड ग्लास पर 5 वर्षों के लिए एंटी डंपिंग शुल्क लगाया है| टेम्पर्ड ग्लास का इस्तेमाल मोबाइल फोन स्क्रीन की सुरक्षा के लिए किया जाता है| एंटी डंपिंग शुल्क घरेलू उद्योग को कम लागत के आयात से बचाने के उद्देश्य लगाया गया है|
3. हाल ही में केन्द्रीय गृह सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
केन्द्रीय गृह सचिव के रूप में राजीव गाबा को नियुक्त किया गया है| गाबा 1982 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी है| राजीव गाबा केन्द्रीय एवं राज्य सरकारों में और अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों में वरिष्ठ पदों तथा झारखंड के मुख्य सचिव के अतिरिक्त केंद्र में गृह, रक्षा, पर्यावरण, वन मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौधोगिकी मंत्रालय में अपनी सेवाएं दे चुके है| वर्तमान में राजीव गाबा शहरी विकास मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत है|
4. हाल ही में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जॉइंट स्टाफ विभाग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जॉइंट स्टाफ विभाग के अध्यक्ष के रूप में ली जोऊचेंग को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में जोऊचोंग चीनी सेना के कमांडर पद पर कार्यरत है| जोऊचेंग पीएलए की स्थापना के 90 वर्ष होने के अवसर पर जुलाई में आंतरिक मंगोलिया में आयोजित सैन्य परेड के कमान अधिकारी रह चुके है|
5. हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी एक्स-रे लेजर मशीन का निर्माण कहाँ पर किया गया है?
दुनिया की सबसे बड़ी एक्स-रे लेजर मशीन का निर्माण जर्मनी में किया गया है| इसकी मदद से वैज्ञानिकों को दुनिया के सबसे सूक्ष्मतम कणों, वायरस और रासायनिक रिएक्शन की जटिलताओं को समझने में मदद मिलेगी| इस लेजर मशीन का अधिकांश हिस्सा जमीन से 38 मीटर नीचे है| इसके लिए भूमिगत 3.4 किमी लंबी टनल बनाई गई है। ये दुनियाभर में पांच एक्सरे लेजर मशीन में सबसे बड़ी और शक्तिशाली है। इसमें प्रकाश के छोटे कणों को पैदा करने की क्षमता है।
6. भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक क्या है?
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) भारतीय संविधान के अध्याय 5 (1) द्वारा स्थापित प्राधिकारी है, जो भारत सरकार तथा सभी प्रादेशिक सरकारों के आय-व्यय का लेखांकन करता है| यह सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियों का भी लेखांकन करता है| नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के मुखिया होते है|
7. आईसीडीएस योजना क्या है?
आईसीडीएस योजना का पूरा नाम समन्वित बाल विकास योजना है| यह योजना भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है| इस योजना में 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं शैक्षणिक सेवाओं का एकीकृत पैकेज करने की योजना है| इस योजना के तहत सभी उपलब्ध सेवायें, प्रत्येक 6 वर्ष के आयु के नीचे के बच्चों को, गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराई जाएँगी| आईसीडीएस योजना 2 अक्टूबर 1975 में शुरू की गई थी|
8. परवेज मुशर्रफ कौन है?
परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति है| हाल ही में पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने मुशर्रफ को बेनजीर भुट्टो हत्याकांड मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया है| पाकिस्तान में दो बार प्रधानमंत्री रही बेनजीर भुट्टो की 27 दिसम्बर 2007 को रावलपिंडी के लियाकत बाग़ में एक चुनावी रैली के दौरान हत्या कर दी गई थी|
9. डिक ग्रेगरी कौन थे?
डिक ग्रेगरी प्रसिद्ध अश्वेत हास्य कलाकार, एक स्वास्थ्य और आध्यत्मिक अधिवक्ता और एक प्रेरक वक्ता भी थे| ग्रेगरी अमेरिका के पहले ऐसे अश्वेत कलाकार थे, जिन्होंने प्रतिदिन श्वेत दर्शकों एवं श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुती दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
10. स्की कप-2018 की मेजबानी किस देश को सौपी गई है?
स्की कप-2018 की मेजबानी पहली बार भारत को सौपी गई है| भारत के पास कश्मीर में, हिमाचल के मनाली और उत्तराखंड में ओली स्की स्लोप है| इससे पहले भारत में बीड़ी बिलिंग में भारत पैरा ग्लाइडिंग वर्ल्ड भी आयोजित किया जा चुका है।