Wednesday 27 September 2017

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 28-09-2017


1. हाल ही में पेरू के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पेरू के प्रधानमंत्री के रूप में पेरू की अर्थशास्त्री, प्रोफ़ेसर, राजनीतिज्ञ मर्सिडीज अराओज को नियुक्त किया गया है| अरारोज विदेश व्यापार और पर्यटन मंत्री के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुकी है| वर्तमान में अरारोज पेरू की उपराष्ट्रपति के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में महासागरों के दूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
महासागरों के दूत के रूप में फिजी के पूर्व राजदूत पीटर थॉमसन को नियुक्त किया गया है| थॉमसन ने महासागरों पर संयुक्त राष्ट्र के पहले सम्मेलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| थॉमसन को विश्व के महासागरों की रक्षा के प्रयासों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नियुक्त किया गया है|
3. हाल ही में भारत के किस राज्य में ट्रांसजेंडर क्लिनिक खोला जायेगा?
भारत के केरल में ट्रांसजेंडर क्लिनिक खोला जायेगा| इस क्लिनिक में ट्रांसजेंडर समुदाय के इलाज के अलावा उनके लिंग-परिवर्तन की सर्जरी भी की जायेगी| इन क्लिनिकों में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मनोवैज्ञानिक भी उपस्थित होंगे, तथा समय-समय पर ट्रांसजेंडर की काउंसलिंग करेंगे| इस क्लिनिक में लिंग परिवर्तन की सुविधा भी उपलब्ध होगी| भारत उन देशों में से एक है, जिसने ट्रांसजेंडर के लिए तीसरे जेंडर को मान्यता दी है|
4. वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद का पदेन अध्यक्ष भारत के केन्द्रीय वित्त मंत्री होता है| वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद भारत द्वारा गठित एक शीर्ष-स्तरीय निकाय है| इस समिति की स्थापना रघुराम राजन कमेटी द्वारा 2008 में की गई थी| यह समिति वित्तीय स्थिरता, वित्तीय क्षेत्र विकास, अंतर-विनियामक समन्वय, वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेश की सिफारिशों हेतु उत्तरदाई है|
5. ओकला द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार किस देश में विश्व में सबसे तेज मोबाइल इन्टरनेट सेवा प्रदान की जाती है?
ओकला द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार नार्वे में विश्व के सबसे तेज मोबाइल इन्टरनेट सेवा प्रदान की जाती है| जबकि नीदरलैंड और हंगरी दुनिया के दूसरे सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क प्रदाता देश है| नार्वे को 2016 में फ़ास्ट इन्टरनेट कनेक्शन सूची में 11वां स्थान दिया गया था| ओकला एक वेब सेवा है, जो इन्टरनेट एक्सेस प्रदर्शन मैट्रिक की जानकारी उपलब्ध करवाती है|
6. हाल ही में एमी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
एमी पुरस्कार से अभिनेत्री निकोल किडमैन को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार टीवी शो ‘बिग लिटिल लाइज’ के लिए दिया गया है| किडमैन ने सेलेस्टे नामक ऐसी पत्नी का का किरदार निभाया है, जो घरेलू हिंसा की शिकार होती है|
7. चामरा सिल्वा का संबंध किस खेल से है?
चामरा सिल्वा का संबंध क्रिकेट से है| सिल्वा श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज है| हाल ही में चामरा सिल्वा को एक घरेलू मैच के दौरान दुर्व्यवहार और खेल भावना का उल्लंघन करने के आरोप में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस मैच में सिल्वा पनाडुरा क्रिकेट क्लब की कप्तानी कर रहे थे।
8. हाल ही में मोटरबाइक वर्ल्ड चैंपियनशिप किसने जीती है?
मोटरबाइक वर्ल्ड चैंपियनशिप स्पेन की एना कारास्को ने जीती है| एना मोटरबाइक वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस जीतने वाली पहली महिला है| एना ने एफआईएम सुपरस्पोर्ट 300 वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस 2.05 घंटे में पूरी की। एना की यह सीजन की सातवीं रेस थी| 11 लैप की इस रेस के ट्रैक ऑटोड्रोम इंटरनेशनल डो एल्ग्रेव को सबसे कठिन ट्रैक माना जाता है। ईटीजी रेसिंग टीम की एना फाइनल लैप में अल्फोंसो और मार्क गार्सिया को पीछे छोड़कर चैंपियन बनीं। यह उनके करिअर की पहली जीत है।
9. ओलिंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
ओलिंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी थी| इन्होनें वेटलिफ्टिंग में 19 सितंबर 2000 में यह पदक जीता था| यह सिडनी ओलिंपिक में भी भारत का एकमात्र पदक था| भारत के लिए मल्लेश्वरी के अलावा सिर्फ चार महिलाओं साइना नेहवाल, एमससी मेरीकॉम, पीवी सिंधु और साक्षी मलिक ही पदक जीत सकी हैं। एक साल पहले रियो ओलिंपिक में भारत ने सिर्फ दो पदक जीते थे। दोनों ही पदक महिला खिलाड़ियों सिंधु और साक्षी ने जीते थे। सिंधु ने बैडमिंटन में रजत और साक्षी ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता था।
10. हाल ही में बर्ड सिंगिंग प्रतियोगिता कहाँ पर आयोजित की जा रही है?
बर्ड सिंगिंग प्रतियोगिता थाईलैंड में आयोजित की जा रही है| इस प्रतियोगिता में पक्षियों को पहले बांस के पिंजरों में बंद कर दिया जाता है, तथा प्रतियोगिता शुरू होते ही उन्हें तीन मीटर ऊँचे डंडे पर लगा दिया जाता है| इस प्रतियोगिता में पक्षियों की आवाज और ऊँची पिच के हिसाब से विजेता की घोषणा की जाती है|

Monday 25 September 2017

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 26-09-2017


1. हाल ही में जारी की गई वैश्विक मानव पूंजी सूचकांक सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
वैश्विक मानव पूंजी सूचकांक सूची में भारत को 103वां स्थान दिया गया है| इस सूची में नार्वे को पहला स्थान दिया गया है| इस सूची में ब्रिक्स देशों में रूस सबसे आगे है| रूस को 16 वां, चीन को 34वां, ब्राज़ील को 77वां तथा दक्षिण अफ्रीका को 87वां स्थान दिया गया है| दक्षिण एशियाई देशों में भारत, श्रीलंका और नेपाल से नीचे है, लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश से उपर है|
2. हाल ही में हवा से पानी बनाने वाला एटीएम कहा पर लगाया गया है?
हवा से पानी बनाने वाला एटीएम दिल्ली में लगाया गया है| इस एटीएम से प्रतिदिन वातावरण में उपस्थित आर्द्रता से 500 लीटर स्वच्छ और तय मानकों वाला पेयजल उपलब्ध होगा| यह एटीएम इजराईल की वॉटर जेन कंपनी के द्वारा बनाया गया है| इसका उद्देश्य प्रदूषित जल की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना है|
3. हाल ही में वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की मिट्टी की सबसे उपरी सतह में मौजूद किस तत्व का पहला नक्शा तैयार किया है?
वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की मिट्टी की सबसे उपरी सतह में मौजूद जल का पहला नक्शा तैयार किया है| भविष्य में चंद्रमा के अन्वेषण में यह फायदेमंद साबित होगा| यह नक्शा भारत के अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 पर लगे एक उपकरण की मदद से प्राप्त जानकारी के आधार पर बनाया गया है|
4. “अस्त्र” क्या है?
“अस्त्र” हवा से हवा में मार करने वाला भारत द्वारा विकसित पहला प्रक्षेपास्त्र है| इस प्रक्षेपास्त्र की मारक क्षमता 80-100 किलोमीटर है| अस्त्र मिसाइल का निर्माण विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा किया गया है|
5. नुंग्शी-ताशी कौन है?
नुंग्शी-ताशी पर्वतारोही जुड़वा बहने है| इन्हें पर्वतारोहण अभियान के लिए भारत का सर्वोच्च एडवेंचर पुरस्कार तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर पुरस्कार तथा आइसलैंड में लेफ एरिक्सन यंग एक्स्प्लोरर्स पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| वर्तमान में नुंग्शी-ताशी अपने फाउंडेशन के माध्यम से बालिका सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है| हाल ही में माउंटेन हार्डवियर कंपनी ने नुंग्शी-ताशी को अपने ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया है| माउंटेन हार्डवियर कंपनी विश्वस्तरीय हाई एल्टिटयूट गीयर बनाती है|
6. वॉयलेट मोसे ब्राउन कौन थी?
वॉयलेट मोसे ब्राउन दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला थी| ब्राउन दोस्तों में आंट वी के नाम से मशहूर थी| इन्हें 15 अप्रैल 2017 को सबसे बुजुर्ग महिला के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. जेपी डुमिनी का संबंध किस खेल से है?
जेपी डुमिनी का संबंध क्रिकेट से है| डुमिनी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर के तौर पर खेलते है| हाल ही में डुमिनी ने टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है| डुमिनी ने अपने टेस्ट करियर में 46 मैच खेले है, जिसमे 32.85 की औसत 6 शतक और 8 अर्धशतक की मदद 2103 रन तथा 42 विकेट भी लिए है|
8. हाल ही में बुचीबाबू अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब किस शहर ने जीता है?
बुचीबाबू अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब हैदराबाद ने जीता है| बुचीबाबू अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हैदराबाद ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ अध्यक्ष को फाइनल मुकाबले में 8 विकेट से हराकर यह टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है| के. सुमंनाथ को टूर्नामेंट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट” चुना गया है|
9. हाल ही में बियर फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
बियर फेस्टिवल जर्मनी में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में बियर के दीवानों के लिए कई किस्मों की बियर पेश की जाती है| इस फेस्टिवल की शुरुआत 1810 में की गई थी| पहले तो इस फेस्टिवल को 4 वर्ष में एक बार मनाया जाता है, लेकिन 1850 के बाद इस फेस्टिवल को प्रतिवर्ष मनाया जाने लगा है| इस फेस्टिवल के दौरान पारंपरिक बावरियन कल्चर की झलक देखने को मिलती है|
10. अन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस प्रतिवर्ष 15 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व में लोकतंत्र को बढ़ावा देने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| संयुक्त राष्ट्र द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संस्थानों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| पहली बार अन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 16 सितंबर 2008 में मनाया गया था| इस वर्ष लोकतंत्र अन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस का विषय “लोकतंत्र और संघर्ष रोकथाम (Democracy and Conflict Prevention) रखा गया है|

Friday 22 September 2017

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 23-09-2017


1. हाल ही में सिंगापुर के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
सिंगापुर के राष्ट्रपति के रूप में हलीमा याकूब को नियुक्त किया गया है| याकूब मुस्लिम मलय अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाली संसद की पूर्व अध्यक्ष हैं। याकूब सिंगापुर की पहली महिला राष्ट्रपति है| याकूब को राष्ट्रपति पद पर चुने जाने के लिए उन्हें वास्तविक रूप से इस महीने होने वाले चुनाव का सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि प्रशासन ने इस पद पर खड़े होने वाले उनके विरोधियों को अयोग्य करार दिया था। सिंगापुर के मलय मूल के आखिरी राष्ट्रपति यूसुफ इसहाक थे|
2. हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति के उप-प्रेस सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उप-प्रेस सचिव के रूप में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक राज शाह को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में राज शाह अमेरिका के राष्ट्रपति के उप-सहायक और उप-संचार निदेशक के पद पर कार्यरत है| राज शाह व्हाइट हाउस आने से पहले रिब्लिकन नेशनल कमेटी के विपक्ष अनुसंधान के निदेशक थे|
3. सी.एफ.सी. क्या है?
सी.एफ.सी. क्लोरोफ्लोरोकार्बन, क्लोरीन, फ्लोरीन एवं ऑक्सीजन से बनी गैसें या द्रव पदार्थ हैं। ये मानव-निर्मित हैं, जो रेफ्रिजरेटर तथा वातानुकूलित यंत्रों में शीतकारक रूप में उपयोग में लिये जाते हैं। इसका उपयोग कम्प्यूटर, फोन में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक सर्किट बोर्ड्स को साफ करने में भी किया जाता है। इसका उपयोग गद्दों के कुशन, फोम बनाने, स्टायरोफोम के रूप में एवं पैकिंग सामग्री में भी किया जाता है।
4. पीपी राव कौन थे?
पीपी राव सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संविधान विशेषज्ञ थे| इन्होनें 1992 में बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद भाजपा शासित चार राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश) में राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले का अदालत में बचाव किया था| राव सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद तथा लोकपाल चयन समिति में न्यायिक सदस्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है| इन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही इनका निधन हो गया है|
5. “अनस्टॉपबल : माई लाइफ सो फार” पुस्तक किसकी आत्मकथा है?
“अनस्टॉपबल : माई लाइफ सो फार” पुस्तक विश्व की पूर्व नंबर 1 महिला टेनिस खिलाडी मारिया शारपोवा की आत्मकथा है| इस पुस्तक में शारपोवा ने अपनी जीवन से जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन किया है| हाल ही में शारपोवा को प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन करने के कारण टेनिस संघ ने इन पर प्रतिबंध लगा दिया है|
6. हाल ही में बाल्जन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
बाल्जन पुरस्कार से भारतीय मूल की प्रोफ़ेसर बीना अग्रवाल को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार भारत में कृषि के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान के अध्ययन के लिए दिया गया है|
7. ब्रिटेन ने पहली बार टैंक का उपयोग कब किया था?
ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी के खिलाफ 15 सितंबर 1916 के युद्ध में टैंक का उपयोग किया था| पहले विश्वयुद्ध में सोमे की यह लड़ाई ब्रिटेन-फ़्रांस और जर्मनी के बीच लड़ी गई थी| यह लड़ाई एयर पावर के इस्तेमाल के लिए जानी जाती है| इस टैंक का नाम ‘लिटिल विली’ रखा गया था, तथा इस टैंक का वजन 14 टन के करीब था| दूसरे विश्व युद्ध में इन टैंकों का बहुत उपयोग किया था|
8. ईरान में सबसे भयावह भूकंप कब आया था?
ईरान में सबसे भयावह भूकंप 16 सितंबर 1978 में आया था| इस भूकंप की तीव्रता 7.7 थी| इस भूकंप में 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे तथा 45 हजार से अधिक घायल हो गये थे| भूकंप के झटके करीब तीन मिनट तक महसूस किए गए थे। इसके अलावा 5.2 की तीव्रता से अधिक के कई ऑफ्टर शॉक भी आये थे। राजधानी तेहरान से करीब 960 किमी से दूर तबस शहर और इसके आसपास के 40 गांव पूरी तरह बर्बाद हो गए थे। 13 हजार की आबादी वाले तबस शहर में मात्र 2,000 ही जिंदा बच पाए थे।
9. फेरिस व्हील कहाँ पर स्थित है?
फेरिस व्हील ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना के प्रेटर एम्यूजमेंट पार्क में स्थित है| यह झूला 212 फुट लंबा है| इस झूले का निर्माण 1897 में किया गया था| यह झूला 1920 से 1985 तक दुनिया का सबसे ऊँचा फेरिस व्हील था|
10. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है| 1947 में जब अंग्रेजों से भारत आजाद हुआ था तब देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल था| हिंदी भाषा को 14 सितंबर 1949 में राजभाषा का दर्जा दिया गया था| हिंदी दिवस आधिकारिक रूप से पहली बार 1953 में मनाया गया था|

Thursday 21 September 2017

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 22-09-2017

1. हाल ही में अमेरिका में इकोनॉमिक डिप्लोमेसी इंचार्ज के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अमेरिका में इकोनॉमिक डिप्लोमेसी इंचार्ज के रूप में भारतीय मूल की वकील मनीषा सिंह को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में मनीषा सिंह फ्लोरिडा में चीफ काउंसल सीनेटर डान सुलिवैन की सीनियर एडवाइजर पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में जीएसटीएन अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
जीएसटीएन के अध्यक्ष के रूप में ए.बी. पांडे को नियुक्त किया गया है| जीएसटीएन माल एवं सेवा कर व्यवस्था के लिए आईटी सुविधा तथा पंजीकरण और कर रिटर्न दाखिल करने के लिए पोर्टल उपलब्ध कराती है| वर्तमान में ए.बी.पांडे भारतीय विशिष्ठ पहचान प्राधिकरण (UIDAI)के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत है|
3. हाल ही में किस देश में “सहारा वन” परियोजना शुरू की गई है?
जॉर्डन में “सहारा वन” परियोजना शुरू की गई है| यह परियोजना सूर्य और समुद्री जल का उपयोग कर भूमि को कृषि भूमि में तब्दील कर भोजन की उपलब्धता प्रदान में मदद करेगा| जॉर्डन का 90 प्रतिशत भू-भाग रेगिस्तानी है|
4. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर आधारित सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये है?
भारत ने आर्मेनिया के साथ आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर आधारित सहमती पत्र पर हस्ताक्षर किये है| इस सहमति पत्र के तहत आपदा की स्थिति में दोनों देशों के लोगों की सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग करना और योगदान बढ़ाना है|
5. रोहिंग्या मुस्लिम कौन होते है?
रोहिंग्या मुस्लिम प्रमुख रूप में म्यांमार (बर्मा) के अराकान (जिसे राखिन के नाम से भी जाना जाता है) प्रांत में बसने वाले अल्पसंख्यक मुस्लिम होते है| अराकान म्यांमार की पश्चिमी सीमा पर है और यह आज के बांग्लादेश (जो कि पूर्व में बंगाल का एक हिस्सा था) की सीमा के पास है|
6. एडिथ विंडसर कौन थी?
एडिथ विंडसर एक अमेरिकी लेस्बियन,गे, बाईसेक्सुअल एवं ट्रांसजेंडर (एलजीबीटी) अधिकारों की कार्यकर्त्ता थी| इन्होनें समलैंगिक संबंधो को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कौर्ट में लंबी क़ानूनी लड़ाई लड़ी थी| इनकी प्रयासों की वजह से सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संघीय सरकार का विवाह प्रतिबंध रद्द हो गया था तथा 2015 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर समलैंगिकों को भी शादी करने का अधिकार मिल गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में बोंडेराम त्यौहार कहाँ मनाया जा रहा है?
बोंडेराम त्यौहार गोवा में मनाया जा रहा है| यह त्यौहार एक ध्वज के साथ होता है| यह त्यौहार विवादों को हल करने के लिए पुर्तगाली प्रणाली पर विवाद और ग्रामीण के रोष का एक संस्मरण है| यह गोवा का एक लोकप्रिय त्यौहार है|
8. लेपाक्षी मंदिर कहाँ पर स्थित है?
लेपाक्षी मंदिर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित है| इस मंदिर की ऐसी मान्यता है कि इस गांव का नाम श्रीराम के आगमन पर पड़ा था। राम, लक्ष्मण यहां रहे थे और बाद में सीताहरण के दौरान गिद्धराज जटायु यहां घायलावस्था में मिले थे। श्रीराम ने घायल जटायु को देखकर लेपाक्षी कहा था। लेपाक्षी एक तेलुगु शब्द है, जिसका अर्थ है ‘उठो पक्षी।’ आज यह गांव अपने कलात्मक मंदिरों के लिए जाना जाता है जिनका निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था। लेपाक्षी मंदिर विजयनगर शैली के मंदिरों का विलक्षण उदाहरण है। इस मंदिर में 72 खंभे है, जिन पर यह मंदिर टिका हुआ है| इस खंभों की लंबाई 27 एवं चौड़ाई 15 फुट है| यह मंदिर कछुए के खोल की आकृति की पहाड़ी पर स्थित है| इसको ‘कूर्म सैला’ भी कहा जाता है|
9. भारतीय जीव विज्ञान सर्वेक्षण की स्थापना कब की गई थी?
भारतीय जीव विज्ञान सर्वेक्षण की स्थापना 1916 में जीवो के सर्वेक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी| यह भारत का प्रमुख प्राणी अनुसंधान और अध्ययन संगठन है|
10. “रामकृष्ण मिशन” की स्थापना कब की गई थी?
“रामकृष्ण मिशन” की स्थापना 1 मई 1897 में रामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद ने की थी| “रामकृष्ण मिशन” का मुख्यालय कलकता के बेलुड में स्थित है| “रामकृष्ण मिशन” दूसरों की सेवा और परोपकार को कर्म योग मानता है, जो कि हिंदु धर्म का एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है| “रामकृष्ण मिशन” को भारत सरकार द्वारा 1997 में गाँधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 21-09-2017

1. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा “प्रोजेक्ट इनसाइट” योजना शुरू की गई है?
केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा कालेधन और लेन-देन को प्रतिबंधित करने के लिए ‘प्रोजेक्ट इनसाइट” योजना शुरू की गई है| इस योजना का उद्देश्य उच्च मूल्य के लेनदेन का निरीक्षण करना, जांच करना तथा काले धन की खपत को प्रतिबंधित करने के लिए तकनीक की मदद से कर चोरी करने वालों को ट्रैक करना है| इस योजना के तहत ग्राहक के व्यय पैटर्न और आय के बीच के बेमेल की घटना को डेटा विश्लेषिकी प्रौधोगिकी के माध्यम से जांचा जायेगा|
2. हाल ही में विश्व के सबसे ऊँचे सैंडकास्ट का निर्माण कहाँ पर किया गया है?
विश्व के सबसे ऊँचे सैंडकास्ट का निर्माण जर्मनी के डुईसबर्ग में किया गया है| यह पर्यटन विषय पर आधारित 54.5 फीट (16.68 मीटर) ऊँचा सैंडकास्ट है| इससे पहले सैंडकास्ट का निर्माण भारत के पूर्व तट पर सुदर्शन रेत संस्थान द्वारा किया गया था| यह सैंडकास्ट 14.8 मीटर ऊँचा है|
3. हाल ही में भारतीय वरिष्ठ महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय वरिष्ठ महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में हरेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है| हरेंद्र सिंह प्रमाणित लेबल-3 कोच है| हरेंद्र सिंह वरिष्ठ पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच, राष्ट्रीय कोच तथा वालर्थ नॉर्बर्स मारिया मैरिजन नीदरलैंड अंडर 21 पुरुष टीम के कोच पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है| हरेंद्र सिंह को कोचिंग के ही कारण 2016 में आयोजित लखनऊ में आयोजित जूनियर पुरुष हॉकी टीम विश्व कप जीती थी| हरेंद्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
4. “अखिल विश्व गायत्री परिवार” क्या है?
“अखिल विश्व गायत्री परिवार” पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा स्थापित हिंदुत्व सुधार आंदोलन है| इसकी स्थापना 1950 में की गई थी| इसकी कार्य प्रणाली और उद्देश्य आर्य समाज से मिलते-जुलते है| इस संस्था ने विचार क्रांति अभियान, प्रज्ञा अभियान चलाये थे, जिनका उद्देश्य जनमानस में वैचारिक परिवर्तन लाकर समाज का उत्थान करना है| इस संगठन का कार्य गायत्री मंत्र की मूल भावना (प्रज्ञा का परिष्कार) के अनुसार है|
5. “होम्योपैथी” क्या है?
“होम्योपैथी” इलाज की एक विधि है, जिसे 200 वर्ष पूर्व जर्मन डॉक्टर जामुऐल्स ने खोजा था| होम्योपैथी के डॉक्टर रोग के लक्षण का पता लगारकर ऐसी दवा देते है, जो वैसे ही लक्षण पैदा करे, लेकिन दवा की मात्रा इतनी कम दी जाती है कि शरीर में दवा का सुराग लगाना मुश्किल हो जाता है| हाल ही में कोलकाता में भारत की पहली उन्नत होम्योपैथी वायरोलॉजी प्रयोगशाला खोली गई है|
6. हाल ही में मार्टिन हिंगिस ने किसके साथ मिलकर अमेरिकी ओपन महिला युगल का ख़िताब जीता है?
मार्टिन हिंगिस ने ताइवान की चान यंग जान के साथ मिलकर अमेरिकी ओपन महिला युगल का ख़िताब जीता है| हिंगिस और चान की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन महिला के फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की लुसी हादेका और कैटरीना सिनियाकोवा को 6-3, 6-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| मार्टिन हिंगिस के करियर का 25वां ग्रैंडस्लैम ख़िताब तथा 13वां ग्रैंडस्लैम महिला युगल ख़िताब है|
7. प्रकाश पादुकोण का संबंध किस खेल से है?
प्रकाश पादुकोण का संबंध बैडमिंटन से है| हाल ही में प्रकाश पादुकोण को बैडमिंटन खेल में महत्वपूर्ण योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| प्रकाश पादुकोण भारत के एकमात्र ऐसे खिलाडी है, जिन्होंने दुनिया में नंबर-1 रैंकिंग हासिल की है|
8. अमेरिका में कार हादसे में पहली मौत कब हुई थी?
अमेरिका में कार हादसे में पहली मौत 13 सितंबर 1899 में हेनेरी हेले ब्लिस की हुई थी| ब्लिस अमेरिका के सेंट्रल पार्क वेस्ट की एक गली में स्ट्रीट कार से उतर रहे थे, तभी बिजली से चलने वाली टैक्सी ने इन्हें टक्कर मार दी थी| इस टैक्सी ने इनका सिर और छाती को कुचल दिया था, जिसकी वजह से इनकी मौत हो गई थी|
9. चंद्रमा की सतह पर पहला यान कब उतारा गया था?
चंद्रमा की सतह पर पहला यान 14 सितंबर 1959 में उपग्रह लूना-2 उतारा गया था| यह चंद्रमा की सतह तक पहुँचने वाली मानव निर्मित पहली वस्तु थी| यह रूस का चाँद पर पंहुचने का छठा प्रसास था| लूना-1 समेत दो उपग्रह चांद के करीब से गुजरे थे। लूना-2 करीब 18,507 किमी/घंटे की रफ्तार से सफर तय करने के बाद चांद के करीब पहुंचा था। यह चांद की सतह पर उतरने से पहले 36 घंटे तक उड़ रहा था। चांद पर उतरते समय ही यह क्रैश हो गया था। इस उपग्रह के क्रैश होने से पहले इस यान से दो महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। पहली यह कि चांद पर चुंबकीय प्रभाव नहीं है तथा दूसरी यह कि वहां हवा मौजूद है।
10. अन्तर्राष्ट्रीय दक्षिण-दक्षिण सहयोग दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय दक्षिण-दक्षिण सहयोग दिवस प्रतिवर्ष 12 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस विकाशील देशों के साथ दक्षिणी देशों के आर्थिक, सामाजिक और राजनितिक प्रयासों को उजागर करता है|

Tuesday 19 September 2017

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 20-09-2017


1. हाल ही में किस राज्य में ‘केसर भाग्य’ परियोजना शुरू की गई है?
कर्नाटक में ‘केसर भाग्य’ परियोजना शुरू की गई है| इस परियोजना के तहत कर्नाटक के सभी सरकारी विधालयों में छात्र-छात्राओं को सप्ताह में 5 दिन तक रोजाना एक गिलास दूध उपलब्ध करवाया जायेगा|
2. हाल ही में किस देश में 5वां न्यूक्लियर पावर प्लांट शुरू किया गया है?
पाकिस्तान में 5वां न्यूक्लियर पावर प्लांट शुरू किया गया है| इस परमाणु संयंत्र को चीन की मदद से बनाया गया है| सी-4 नाम के इस परमाणु संयंत्र में 340 मेगावॉट बिजली उत्पादन करने की क्षमता है|
3. “नाग” क्या है?
“नाग” भारत में निर्मित तीसरी पीढ़ी की एंटी टैंक गाइडेड (एटीजीएम) मिसाइल है| यह मिसाइल 7 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेद सकती है| इस मिसाइल का निर्माण भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा किया गया है|
4. मुस्ताफिज अहमद कौन थे?
मुस्ताफिज अहमद ओडिशा के पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री थे| अहमद 1985 में पहली बार कटक से विधायक चुने गए थे| अहमद में अपने जीवन काल में 132 बार रक्त दान किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. आर. एन. सुदर्शन कौन थे?
आर. एन. सुदर्शन कन्नड़ अभिनेता तथा निर्माता थे| इन्होनें कन्नड़ फिल्म विजयनगारदा वीरपुत्रा से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी| सुदर्शन ने कन्नड़ के आलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. ‘हिट रिफ्रेश’ पुस्तक के लेखक कौन है?
‘हिट रिफ्रेश’ पुस्तक के लेखक भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला है| इस पुस्तक में नडेला ने स्वयं की जिंदगी और माइक्रोसॉफ्ट में लगातार हो रहे बदलाव तथा अपने सहकर्मियों और साझेदारों के बारें में वर्णन किया है| इस पुस्तक का आमुख माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने लिखा है| इस पुस्तक का शीर्षक डिजिटल दुनिया से प्रेरित है, जहां ‘एफ5’ बटन दबाकर स्क्रीन को रिफ्रेश किया जा सकता है|
7. हाल ही में यूएस ओपन महिला एकल का ख़िताब किसने जीता है?
यूएस ओपन महिला एकल का ख़िताब सलोन स्टीफंस ने जीता है| स्टीफंस ने मेडिसन कीज को यूएस ओपन महिला एकल के फाइनल मुकाबले में 6-3, 6-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| पिछले 17 मैचों में 15 जीत के साथ स्लोन टी फंस ओपन युग की पांचवी ऐसी खिलाडी है, जिन्होनें गैरवरीय होने के बाद भी कोई अहम ख़िताब जीता है| इससे पहले किम क्लिस्टर्स पहला अमेरिकी ओपन का ख़िताब जीतने वाली एकमात्र गैरवरीय खिलाडी थी|
8. हाल ही में अमेरिकी ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
अमेरिकी ओपन का ख़िताब राफेल नडाल ने जीता है| नडाल ने अमेरिकी ओपन के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडवरसन को 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| नडाल के करियर का यह तीसरा अमेरिकी ओपन और 16वां ग्रैंडस्लैम है| नडाल का यह इस साल का पांचवा और करियर का 74वां ख़िताब है|
9. भारत की प्रथम खाघ सुरक्षा संस्थान की स्थापना कब की गई थी?
भारत की प्रथम खाघ सुरक्षा संस्थान की स्थापना 8 सितंबर 2017 में की गई थी| इस संस्थान का उद्देश्य खाघ सुरक्षा में पोषण जाँच और खाघ पदार्थों में सामग्री को अन्य सीमाओं के अंदर सीमित रखना तथा बच्चों को प्रशिक्षित और निर्देशित करना है| इससे पहले चीन और स्विट्ज़रलैंड में खाघ सुरक्षा संस्थान को स्थापित किया जा चुका है|
10. विश्व आत्महत्या निवारण दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व आत्महत्या निवारण दिवस प्रतिवर्ष 10 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिन आत्महत्या जैसे अपराध के प्रति जागरूकता एवं आत्महत्या करने के रोकने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष का विश्व आत्महत्या निवारण दिवस का शीर्षक “एक मिनट लो, एक जीवन बदलो” रखा गया है|

Monday 18 September 2017

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 19-09-2017


1. हाल ही में किस राज्य में ‘ज्ञान कुंज परियोजना’ शुरू की गई है?
गुजरात में ‘ज्ञान कुंज परियोजना’ शुरू की गई है| इस परियोजना के तहत गुजरात के प्रत्येक विधालय की कक्षा 5 से 9वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को शामिल किया किया गया है| इस परियोजना के तहत विधालयों में लैपटॉप, प्रोजेक्टर, अवरक्त कैमरा, स्मार्ट बोर्ड, स्पीकर और रूटर सुविधाएं प्रदान की जायेंगी| इस परियोजना का उद्देश्य विश्व-स्तरीय छात्रों का निर्माण करना है|
2. हाल ही में अमेरिकी बैंकिंग नियामकों द्वारा किस देश के हबीब बैंक को बंद किया गया है?
अमेरिकी बैंकिंग नियामकों द्वारा पाकिस्तान के हबीब बैंक को बंद किया गया है| हबीब बैंक पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है और करीब 40 वर्षों से अमेरिका में कार्य कर रहा है| इस बैंक को संभावित आतंकवादी वितपोषण और मनी लोंड्रिंग से जुडी गतिविधियों के कारण बंद किया गया है|
3. ‘एडब्ल्यूएसीएस’ क्या है?
‘एडब्ल्यूएसीएस’ एक वायुरहित चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली है| यह आसमान की सुरक्षा के लिए एक गतिशील, लंबी दूरी की रडार निगरानी और नियंत्रण केंद्र की तरह काम करता है| हाल ही में चीन और पाकिस्तान की वायु सेना द्वारा संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास शुरू किया गया है|
4. मो. फराह कौन है?
मो. फराह ब्रिटेन के दिग्गज एथलीट है| हाल ही में फराह ने ग्रेट नॉर्थ रन हाफ मैराथन जीती है| फराह लगातार चार बार ग्रेट नॉर्थ मैराथन जीतने वाले विश्व के पहले एथलीट बन गए है| फराह से पहले केन्या के बेंसन मसया ने 90 के दशक में चार बार यह रेस जीती थी| चार बार के ओलिंपिक चैंपियन फराह ने पिछले महीने ज्यूरिख में डायमंड लीग चैंपियनशिप में 5000 मीटर की दौड़ में जीत के साथ ट्रैक इवेंट से संन्यास ले लिया था। अब वे सिर्फ रोड इवेंट में हिस्सा लेते हैं। ग्रेटनॉथ रन ब्रिटेन की सबसे बड़ी हाफ मैराथन है। इसमें करीब 55 हजार लोग हिस्सा लेते हैं। पहली बार 1981 में इसका आयोजन किया गया था।
5. प्रियंका पंवार कौन है?
प्रियंका पंवार भारत की 400 मीटर की शीर्ष धावक है| हाल ही में प्रियंका का नमूना मेफेनटेरमाइन के लिए पॉजीटिव पाया गया था जो एक शक्तिवर्धक दवा है, जिसके कारण प्रियंका पर 8 वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है| अगर कोई खिलाडी डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के मामले में दूसरी बार पकड़ा जाता है, तो उस पर आठ वर्ष से लेकर आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है|
6. ‘एन आर्डनिरी लाइफ : इ मेमाँयर’ पुस्तक किस अभिनेता की आत्मकथा है?
‘एन आर्डनिरी लाइफ : इ मेमाँयर’ पुस्तक बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आत्मकथा है| इस पुस्तक में सिद्दीकी के जीवन के अनछुए पहलुओं और शोहरत की गलियों तक पहुंचने के सफ़र का वर्णन किया गया है| यह पुस्तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्रकार एवं लेखिका रितुपर्णा चटर्जी ने मिलकर लिखी है|
7. हाल ही में किस खिलाडी ने एक ही सीजन में टूर डी फ्रांस और टूर डी स्पेन का ख़िताब जीता है?
ब्रिटेन के क्रिस फ्रूम ने एक ही सीजन में टूर डी फ्रांस और टूर डी स्पेन का ख़िताब जीता है| फ्रूम यह रेस जीतने वाले ब्रिटेन के पहले साइक्लिस्ट है| यह फ्रूम का पांचवा ग्रांड टूर का ख़िताब है| इससे पहले वे चार बार टूर डी फ़्रांस के विनर रह चुके है|
8. जेम्स एंडरसन का संबंध किस खेल से है?
जेम्स एंडरसन का संबंध क्रिकेट से है| जेम्स एंडरसन इंग्लैंड क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर खेलते है| हाल ही में एंडरसन 500 विकेट हासिल करने वाले दुनिया छठे तथा इंग्लैंड के पहले तेज गेंदबाज बन गये है| एंडरसन ने हाल ही में खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट के दुसरे दिन वेस्टइंडीज के ओपनर क्रेग ब्रेथवेट को आउट करके यह मुकाम हासिल किया है|
9. इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण कब किया गया था?
इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण 10 सितंबर 1976 में किया गया था| इस विमान को 6 अपरहणकर्ता दिल्ली से लीबिया ले जाना चाहते थे, लेकिन फ्लूरल ख़त्म होने की वजह से विमान को लाहौर में उतारना पड़ा गया था| लाहौर में पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी इस विमान अपहरणकर्ताओं से छुड़ाने में कामयाब रहे थे| इसमें बैठे 83 यात्री सुरक्षित स्वदेश लौट गये थे|
10. हिमालयी राज्यों में हिमालय दिवस कब मनाया जाता है?
हिमालयी राज्यों में हिमालयी दिवस प्रतिवर्ष 9 सितम्बर को मनाया जाता है| हिमालयी दिवस हिमालय के संरक्षण और बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Saturday 16 September 2017

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 17-09-2017

1. हाल ही में किस देश में महिलाओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है?
तजाकिस्तान में महिलाओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है| इसके अंतर्गत लोगों को पारंपरिक पोशाक पहनकर राष्ट्रीय संस्कृति के लिए बाध्य बनाने के लिए इस्लामी पोशाक पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है| तजाकिस्तान में महिलाएं हिजाब या बुर्का नही पहनती है, बल्कि सिर के पिछले हिस्से पर स्काफ बांधती है, जबकि स्कार्फ सिर से ठुड्डी तक बांधा जाता है, और बुर्के में आँखों के अलावा पूरे चेहरे को छिपा दिया जाता है|
2. हाल ही में एनएसीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
एनएसीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष के रूप में डॉ. इंद्र जीत सिंह को नियुक्त किया गया है| इंद्र जीत सिंह केरल कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में इंद्र जीत सिंह मंत्रिमंडल सचिवालय में अपर सचिव के पद पर कार्यरत है|
3. ‘हरिकेन’ क्या है?
‘हरिकेन’ एक प्रकार का तूफान है, इसे “उष्णकटिबंधीय चक्रवात” भी कहा जाता है| उष्णकटिबंधीय चक्रवातों में हरिकेन सबसे शक्तिशाली एवं विनाशकारी तूफान होता है| उष्णकटिबंधीय चक्रवात अथवा उप-उष्णकटिबंधीय जल के ऊपर बनने वाली निम्न दाब युक्त मौसम प्रणाली में घुर्णन करते है| इनसे आंधियां तो आती है, लेकिन वाताग्रो (भिन्न घनत्वों के दो विभिन्न वायुभारों को अलग-अलग करने वाली सीमा) का निर्माण नही होता है| हरिकेन की उत्पति अंटलांटिक बेसिन में होती है| अंटलांटिक बेसिन के अंतगर्त अंटलांटिक महासागर, कैरिबियाई समुद्र, मैक्सिको की खाड़ी, पूर्वी उत्तर प्रशांत महासागर और प्रशांत महासागर को शामिल किया जाता है|
4. ‘100 थिंग्स एवरी प्रोफेशनल क्रिकेटर मस्ट नो’ क्या है?
‘100 थिंग्स एवरी प्रोफेशनल क्रिकेटर मस्ट नो’ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा खिलाडियों के लिए जारी किया गया हैंडबुक है| इसमें क्रिकेटरों के खाने-पीने से लेकर भावना को काबू में रखने के तरीके बताये गये है| इसमें प्रबंधन और भविष्य की योजनाओं के बारें में भी सलाह दी गई है| इस हैंडबुक में लिखित 100 बातें सभी क्रिकेटर को जाननी चाहिये|
5. हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेत्री को ऑस्ट्रेलिया पर्यटन की एम्बेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा को ऑस्ट्रेलिया पर्यटन की एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है| परिणीती चोपड़ा ऑस्ट्रेलियाई पर्यटन के लिए काम करने वाली पहली भारतीय महिला है|
6. ‘हाउ इंडिया सीज द वर्ल्ड: कौटिल्य टू द 21 सेंचुरी’ पुस्तक के लेखक कौन है?
‘हाउ इंडिया सीज द वर्ल्ड: कौटिल्य टू द 21 सेंचुरी’ पुस्तक के लेखक भारत के पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन है| इस पुस्तक में सरन ने मई-2006 में भारत-पाकिस्तान रक्षा सचिव स्टार की वार्ता की पूर्व संध्या पर सीसीएस (सुरक्षा पर मंत्रिमंडल कमेटी) की महत्वपूर्ण बैठक की रिकॉर्डिंग का वर्णन किया गया है| इस पुस्तक को चार खंडो में बाटा गया है, इसमें प्रत्येक खंड एक मौलिक विषय का प्रतिनिधित्व करता है|
7. गोविंदबघ चावल का संबंध किस राज्य से है?
गोविंदबघ चावल का संबंध पश्चिम बंगाल के बरर्दन जिले से है| इस चावल की खेती मुख्य रूप से दामोदर नदी और खांडाघोह ब्लॉक के दक्षिण बेसिन में की जाती है| बर्दवान क्षेत्र को “बंगाल का चावल का कटोरा” भी कहा जाता है|
8. कुमातीकली मास्क किस राज्य का प्रसिद्ध नृत्य है?
कुमातीकली मास्क केरल का प्रसिद्ध नृत्य है| यह केरल त्रिशूर के साथ-साथ पलक्कड और मालाबार में भी किया जाता है| इस नृत्य में नृत्य के साथ मास्क और कॉस्ट्यूम अहम होते हैं और कलाकारों के यह मास्क लकड़ी से बनाए जाते हैं।
9. हाल ही में भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच के रूप में वालर्थरन नॉर्बर्स को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में वालर्थरन नॉर्बर्स भारतीय वरिष्ठ महिला हॉकी टीम के कोच के पद पर कार्यरत है|
10. हाल ही में कयाकिंग चैम्पियनशिप कहाँ पर आयोजित की गई है?
कयाकिंग चैम्पियनशिप मैक्सिको के एग्वा एजुल वाटरफॉल पर आयोजित की गई है| यह वाटरफ़ॉल तीन नदियों (ओटुलन, शुमुल्जा, और टुलिजा) से मिलकर बना है| इस चैम्पियनशिप में खिलाडी 82 फिट ऊँचे वाटरफॉल से कयाकिंग करते हुए नीचे आते है| इसमें खिलाडी को फॉल में जप करते समय अपनी स्टाइल भी दिखानी होती है| इस चैम्पियनशिप के चैम्पियन को “किंग ऑफ़ रिवर” कहा जाता है|

Friday 15 September 2017

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 16-09-2017


1. हाल ही में भारी जल बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारी जल बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में परमाणु वैज्ञानिक यू कामाची मुदली को नियुक्त किया गया है| यह परमाणु उर्जा विभाग के तहत औधोगिक इकाइयों में से एक है|
2. हाल ही में खेल मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
खेल मंत्री के रूप एंथेस ओलिंपिक सिल्वर मेडल विजेता निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में राठौड़ सूचना प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री पद पर कार्यरत है| यह पहला मौका है, जब किसी ओल्पियन को देश का खेल मंत्री नियुक्त किया गया है|
3. ‘दूब’ क्या है?
‘दूब’ भारत और बांग्लादेश के द्वारा संयुक्त रूप से बनाई गई फिल्म है| मुस्तफा सरवार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भारत के इरफ़ान खान और पर्णोंमित्रा और पडोसी देश के नुसरत तिश एवं रोकेया प्राची प्रमुख भूमिकाओं में है| यह फिल्म दोनों देशों में 27 अक्टूम्बर 2017 को एक साथ प्रकाशित की जायेगी|
4. ‘छौपदी’ प्रथा क्या है?
‘छौपदी’ प्रथा नेपाल की मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के घर में प्रवेश को वर्जित करने वाली पुरानी प्रथा है| इस प्रथा में नेपाल के विभिन्न समुदाय में महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अपवित्र समझा जाता है, तथा उन्हें कुछ सुदूर इलाकों में झोपडी में रहने के लिए मजबूर किया जाता है, इसे छाउ गोठ कहा जाता है| हाल ही में नेपाली संसद ने ‘छौपदी’ प्रथा को अपराध घोषित किया है| इस प्रथा को मानने के लिए मजबूर करने वाले को तीन माह की जेल या 3 हजार नेपाली रुपये का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है|
5. हाल ही में ‘SLINEX संयुक्त नौसेना’ अभ्यास किन दो देशों की सेनाओं के मध्य शुरू किया गया है?
‘SLINEX संयुक्त नौसेना’ अभ्यास भारत और श्रीलंका की सेनाओं के मध्य शुरू किया गया है| यह संयुक्त सैन्य अभ्यास आंध्रप्रदेश के विशाखापट्नम में शुरू किया गया है| इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच पडोसी संबंधो को मजबूत करना है, जिसमें व्यापक समुद्री संपर्क और बेहतर समझ स्थापित करना है| ‘SLINEX’ का पूरा नाम – Sri Lanka India Naval Exercise है|
6. पहला टेनिस का ग्रैंडस्लैम खिताब किसने जीता था?
पहला टेनिस का ग्रैंडस्लैम खिताब अमेरिकी टेनिस खिलाडी आर्थर ऐश 9 सितंबर 1968 में जीता था| ऐश ग्रैंडस्लैम का ख़िताब जीतने वाले दुनिया के पहले अश्वेत खिलाडी थे| ऐश ग्रैंडस्लैम का ख़िताब जीतने के आलावा यूएस डेविस कप की कप्तानी करने वाले पहले अफ़्रीकी अमेरिकी थे| इन्होनें लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसारक के तौर भी अपनी पहचान बनाई थी| ऐश को एचआईवी संक्रमण होने के फरवरी 1993 में निधन हो गया था| इनके निधन के बाद न्यूयॉर्क के नेशनल टेनिस सेंटर का नाम आर्थर ऐश स्टेडियम रखा गया था|
7. हाल ही में केसकामोरस फेस्टिवल कहां पर मनाया जा रहा है?
केसकामोरस फेस्टिवल स्पेन के दक्षिणी शहर बाजा में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल का आयोजन बाजा और गुयाडिक्स शहर में किया जाता है, इसमें दोनों शहरों के लोग एक धर्मगुरू की मूर्ति के लिए लड़ते हैं।इनकी मान्यता है कि गुआडिक्स के लोगों को बाजा शहर से मूर्ति लाने के लिए भेजा गया था और इसीलिए उत्सव के दौरान बाजा के लोग गुआडिक्स के लोगों को ज्यादा से ज्यादा ग्रीस से लपटेते हैं ताकि धर्मगुरू की मूर्ति उन्हीं के पास रहे।
8. हाल ही में हंगरी घोस्ट फेस्टिवल कहां पर मनाया जा रहा है?
हंगरी घोस्ट फेस्टिवल कुआलालाम्पुर में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष ल्यूनर ईयर के सातवें महीने में मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में लोग अपने मृत दोस्तों रिश्तेदारों को याद करते है तथा कागज की प्रतिमाएं जलाते है|
9. अन्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष 8 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए साक्षरता के महत्व को बताने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष साक्षरता दिवस का विषय “डिजिटल विश्व में साक्षरता” रखा गया है|
10. अन्तर्राष्ट्रीय दान दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय दान दिवस प्रतिवर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिन मनाने का उदेश्य लोगों में दान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दान से संबंधित गतिविधियों के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है| यह दिन मदर टेरेसा की पुण्यतिथि को चिन्हित करने के लिए चुना गया है| मटर टेरेसा को 1979 में गरीबी और संकट को दूर करने के लिए संघर्ष में किए गए कार्य के के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

Thursday 14 September 2017

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 15-09-2017


1. हाल ही में उजाला योजना किस देश में शुरू की गई है?
उजाला योजना मलेशिया में शुरू की गई है| इस योजना के तहत मलेशिया के प्रत्येक परिवार को 9 वाट के उच्च गुणवत्ता के 10 एलईडी बल्ब केवल 10 आरएम में दिए जायेंगे| यह विशेष मूल्य मलेशिया के बाजार में शुरू में रखे गए मूल्य का लगभग आधा है| इनका वितरण विशिष्ट सामुदायिक कल्याण और व्यवसायिक केंद्र पर किया जायेगा|
2. हाल ही में किस राज्य में लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा की योजना शुरू की गई है?
कर्नाटक में लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा की योजना शुरू की गई है| यह निशुल्क योजना पहली कक्षा से ग्रेजुएशन तक की छात्राओं के लिए लागू की गई है| इस योजना का लाभ वो ही छात्राएं उठा पायेंगी, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 10 लाख रुपये से कम है| इस योजना का उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है|
3. हाल ही में भारत के किस राज्य में ‘ब्लू व्हेल गेम’ पर प्रतिबंध लगाया गया है?
भारत के गुजरात में ‘ब्लू व्हेल गेम’ पर प्रतिबंध लगाया गया है| इस गेम में बच्चों और युवाओं को आत्महत्या करने के लिए उकसाया जाता है| इन आत्महत्याओं को रोकने के उद्देश्य से इस गेम पर प्रतिबंध लगाया गया है|
4. ‘ब्लैक होल’ क्या है?
‘ब्लैक होल’ एक ऐसी खगोलीय वस्तु है, जिसका गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र इतना शक्तिशाली होता है कि प्रकाश सहित कुछ भी इसके खिंचाव से बच नही सकता है| ब्लैक होल में एक-तरफी सतह होती है, जिसे घटना क्षितिज कहा जाता है, इसमें वस्तुएं गिर तो सकती है, लेकिन वापस नही आ सकती है| इसे ‘ब्लैक’ इसलिए कहा जाता है, क्योकि यह अपने ऊपर पड़ने वाले सारे प्रकाश को अवशोषित कर लेता है और कुछ प्रतिबिंबित नहीं करता है| हाल ही में जापान के वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा के केंद्र के पास एक विशालकाय ब्लैक होल की खोज की है|
5. चिन्नमनेनी रमेश कौन है?
चिन्नमनेनी रमेश तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक है| रमेश विमुलावाडा (करीमनगर) विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है| हाल ही में केंद्र सरकार ने विधायक चिन्नमनेनी रमेश की भारतीय नागरिकता को रद्द कर दिया है| रमेश पर गलत सुचना के आधार पर जर्मनी से भारतीय नागरिकता हासिल करने का आरोप है| इन्होनें 2009 में भारतीय हासिल की थी|
6. जॉन अशबेरी कौन थे?
जॉनअशबेरी न्यूजीलैंड के पुलित्जर-पुरस्कार विजेता कवि थे| अशबेरी को ओबामा ने राष्ट्रीय मानवता पदक से सम्मानित किया था| इन्हें “सेल्फ-पोर्ट्रेट इन ए कोवेक्स मिरर” के लिए नेशनल बुक तथा नेशनल बुक क्रिटिकल सर्किल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. शिरीष पै कौन थी?
शिरीष पै प्रख्यात मराठी कवयित्री थी| इन्होनें अंग्रेजी और मराठी से कई किताबें और नाटक लिखे तथा संयुक्त महाराष्ट्र आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| इन्हें मराठी भाषा जगत का परिचय हाइकू से कराने का श्रेय दिया जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
8. हाल ही में पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) का सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) का सम्मेलन रूस के व्लादिवोस्तोक नामक शहर में आयोजित किया जा रहा है| इस सम्मेलन में वैश्विक व्यापार से संबंधित मुद्दों , निवेश और रक्षा सहयोग से संबंधित विभिन्न बातों पर विचार विमर्श किया जायेगा|
9. यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में दो बहनों के बीच मुकाबला कब हुआ था?
यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में दो बहनों के बीच मुकाबला 8 सितंबर 2001 में हुआ था| इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुँचने वाली दो बहने वीनस और सेरेना विलियम्स थी| यह मुकाबला वीनस ने 6-2, और 6-4 से जीता था| सेरेना और वीनस के बीच 28 मैच खेले गए हैं। इनमें से सेरेना ने 17 जीते हैं। दोनों 9 बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में भिड़ी हैं। सात बार सेरेना चैंपियन बनी हैं। वीनस 37 साल की उम्र में यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज खिलाडी हैं।
10. शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस भारत के दूसरे राष्ट्रपति और महान विद्धान, दार्शनिक एवं भारत रत्न प्राप्तकर्ता डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है| पहला शिक्षक दिवस 5 सितंबर 1962 को मनाया गया था|