Thursday 14 September 2017

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 15-09-2017


1. हाल ही में उजाला योजना किस देश में शुरू की गई है?
उजाला योजना मलेशिया में शुरू की गई है| इस योजना के तहत मलेशिया के प्रत्येक परिवार को 9 वाट के उच्च गुणवत्ता के 10 एलईडी बल्ब केवल 10 आरएम में दिए जायेंगे| यह विशेष मूल्य मलेशिया के बाजार में शुरू में रखे गए मूल्य का लगभग आधा है| इनका वितरण विशिष्ट सामुदायिक कल्याण और व्यवसायिक केंद्र पर किया जायेगा|
2. हाल ही में किस राज्य में लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा की योजना शुरू की गई है?
कर्नाटक में लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा की योजना शुरू की गई है| यह निशुल्क योजना पहली कक्षा से ग्रेजुएशन तक की छात्राओं के लिए लागू की गई है| इस योजना का लाभ वो ही छात्राएं उठा पायेंगी, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 10 लाख रुपये से कम है| इस योजना का उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है|
3. हाल ही में भारत के किस राज्य में ‘ब्लू व्हेल गेम’ पर प्रतिबंध लगाया गया है?
भारत के गुजरात में ‘ब्लू व्हेल गेम’ पर प्रतिबंध लगाया गया है| इस गेम में बच्चों और युवाओं को आत्महत्या करने के लिए उकसाया जाता है| इन आत्महत्याओं को रोकने के उद्देश्य से इस गेम पर प्रतिबंध लगाया गया है|
4. ‘ब्लैक होल’ क्या है?
‘ब्लैक होल’ एक ऐसी खगोलीय वस्तु है, जिसका गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र इतना शक्तिशाली होता है कि प्रकाश सहित कुछ भी इसके खिंचाव से बच नही सकता है| ब्लैक होल में एक-तरफी सतह होती है, जिसे घटना क्षितिज कहा जाता है, इसमें वस्तुएं गिर तो सकती है, लेकिन वापस नही आ सकती है| इसे ‘ब्लैक’ इसलिए कहा जाता है, क्योकि यह अपने ऊपर पड़ने वाले सारे प्रकाश को अवशोषित कर लेता है और कुछ प्रतिबिंबित नहीं करता है| हाल ही में जापान के वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा के केंद्र के पास एक विशालकाय ब्लैक होल की खोज की है|
5. चिन्नमनेनी रमेश कौन है?
चिन्नमनेनी रमेश तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक है| रमेश विमुलावाडा (करीमनगर) विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है| हाल ही में केंद्र सरकार ने विधायक चिन्नमनेनी रमेश की भारतीय नागरिकता को रद्द कर दिया है| रमेश पर गलत सुचना के आधार पर जर्मनी से भारतीय नागरिकता हासिल करने का आरोप है| इन्होनें 2009 में भारतीय हासिल की थी|
6. जॉन अशबेरी कौन थे?
जॉनअशबेरी न्यूजीलैंड के पुलित्जर-पुरस्कार विजेता कवि थे| अशबेरी को ओबामा ने राष्ट्रीय मानवता पदक से सम्मानित किया था| इन्हें “सेल्फ-पोर्ट्रेट इन ए कोवेक्स मिरर” के लिए नेशनल बुक तथा नेशनल बुक क्रिटिकल सर्किल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. शिरीष पै कौन थी?
शिरीष पै प्रख्यात मराठी कवयित्री थी| इन्होनें अंग्रेजी और मराठी से कई किताबें और नाटक लिखे तथा संयुक्त महाराष्ट्र आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| इन्हें मराठी भाषा जगत का परिचय हाइकू से कराने का श्रेय दिया जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
8. हाल ही में पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) का सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) का सम्मेलन रूस के व्लादिवोस्तोक नामक शहर में आयोजित किया जा रहा है| इस सम्मेलन में वैश्विक व्यापार से संबंधित मुद्दों , निवेश और रक्षा सहयोग से संबंधित विभिन्न बातों पर विचार विमर्श किया जायेगा|
9. यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में दो बहनों के बीच मुकाबला कब हुआ था?
यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में दो बहनों के बीच मुकाबला 8 सितंबर 2001 में हुआ था| इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुँचने वाली दो बहने वीनस और सेरेना विलियम्स थी| यह मुकाबला वीनस ने 6-2, और 6-4 से जीता था| सेरेना और वीनस के बीच 28 मैच खेले गए हैं। इनमें से सेरेना ने 17 जीते हैं। दोनों 9 बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में भिड़ी हैं। सात बार सेरेना चैंपियन बनी हैं। वीनस 37 साल की उम्र में यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज खिलाडी हैं।
10. शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस भारत के दूसरे राष्ट्रपति और महान विद्धान, दार्शनिक एवं भारत रत्न प्राप्तकर्ता डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है| पहला शिक्षक दिवस 5 सितंबर 1962 को मनाया गया था|