Wednesday 27 September 2017

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 28-09-2017


1. हाल ही में पेरू के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पेरू के प्रधानमंत्री के रूप में पेरू की अर्थशास्त्री, प्रोफ़ेसर, राजनीतिज्ञ मर्सिडीज अराओज को नियुक्त किया गया है| अरारोज विदेश व्यापार और पर्यटन मंत्री के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुकी है| वर्तमान में अरारोज पेरू की उपराष्ट्रपति के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में महासागरों के दूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
महासागरों के दूत के रूप में फिजी के पूर्व राजदूत पीटर थॉमसन को नियुक्त किया गया है| थॉमसन ने महासागरों पर संयुक्त राष्ट्र के पहले सम्मेलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| थॉमसन को विश्व के महासागरों की रक्षा के प्रयासों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नियुक्त किया गया है|
3. हाल ही में भारत के किस राज्य में ट्रांसजेंडर क्लिनिक खोला जायेगा?
भारत के केरल में ट्रांसजेंडर क्लिनिक खोला जायेगा| इस क्लिनिक में ट्रांसजेंडर समुदाय के इलाज के अलावा उनके लिंग-परिवर्तन की सर्जरी भी की जायेगी| इन क्लिनिकों में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मनोवैज्ञानिक भी उपस्थित होंगे, तथा समय-समय पर ट्रांसजेंडर की काउंसलिंग करेंगे| इस क्लिनिक में लिंग परिवर्तन की सुविधा भी उपलब्ध होगी| भारत उन देशों में से एक है, जिसने ट्रांसजेंडर के लिए तीसरे जेंडर को मान्यता दी है|
4. वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद का पदेन अध्यक्ष भारत के केन्द्रीय वित्त मंत्री होता है| वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद भारत द्वारा गठित एक शीर्ष-स्तरीय निकाय है| इस समिति की स्थापना रघुराम राजन कमेटी द्वारा 2008 में की गई थी| यह समिति वित्तीय स्थिरता, वित्तीय क्षेत्र विकास, अंतर-विनियामक समन्वय, वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेश की सिफारिशों हेतु उत्तरदाई है|
5. ओकला द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार किस देश में विश्व में सबसे तेज मोबाइल इन्टरनेट सेवा प्रदान की जाती है?
ओकला द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार नार्वे में विश्व के सबसे तेज मोबाइल इन्टरनेट सेवा प्रदान की जाती है| जबकि नीदरलैंड और हंगरी दुनिया के दूसरे सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क प्रदाता देश है| नार्वे को 2016 में फ़ास्ट इन्टरनेट कनेक्शन सूची में 11वां स्थान दिया गया था| ओकला एक वेब सेवा है, जो इन्टरनेट एक्सेस प्रदर्शन मैट्रिक की जानकारी उपलब्ध करवाती है|
6. हाल ही में एमी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
एमी पुरस्कार से अभिनेत्री निकोल किडमैन को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार टीवी शो ‘बिग लिटिल लाइज’ के लिए दिया गया है| किडमैन ने सेलेस्टे नामक ऐसी पत्नी का का किरदार निभाया है, जो घरेलू हिंसा की शिकार होती है|
7. चामरा सिल्वा का संबंध किस खेल से है?
चामरा सिल्वा का संबंध क्रिकेट से है| सिल्वा श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज है| हाल ही में चामरा सिल्वा को एक घरेलू मैच के दौरान दुर्व्यवहार और खेल भावना का उल्लंघन करने के आरोप में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस मैच में सिल्वा पनाडुरा क्रिकेट क्लब की कप्तानी कर रहे थे।
8. हाल ही में मोटरबाइक वर्ल्ड चैंपियनशिप किसने जीती है?
मोटरबाइक वर्ल्ड चैंपियनशिप स्पेन की एना कारास्को ने जीती है| एना मोटरबाइक वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस जीतने वाली पहली महिला है| एना ने एफआईएम सुपरस्पोर्ट 300 वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस 2.05 घंटे में पूरी की। एना की यह सीजन की सातवीं रेस थी| 11 लैप की इस रेस के ट्रैक ऑटोड्रोम इंटरनेशनल डो एल्ग्रेव को सबसे कठिन ट्रैक माना जाता है। ईटीजी रेसिंग टीम की एना फाइनल लैप में अल्फोंसो और मार्क गार्सिया को पीछे छोड़कर चैंपियन बनीं। यह उनके करिअर की पहली जीत है।
9. ओलिंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
ओलिंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी थी| इन्होनें वेटलिफ्टिंग में 19 सितंबर 2000 में यह पदक जीता था| यह सिडनी ओलिंपिक में भी भारत का एकमात्र पदक था| भारत के लिए मल्लेश्वरी के अलावा सिर्फ चार महिलाओं साइना नेहवाल, एमससी मेरीकॉम, पीवी सिंधु और साक्षी मलिक ही पदक जीत सकी हैं। एक साल पहले रियो ओलिंपिक में भारत ने सिर्फ दो पदक जीते थे। दोनों ही पदक महिला खिलाड़ियों सिंधु और साक्षी ने जीते थे। सिंधु ने बैडमिंटन में रजत और साक्षी ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता था।
10. हाल ही में बर्ड सिंगिंग प्रतियोगिता कहाँ पर आयोजित की जा रही है?
बर्ड सिंगिंग प्रतियोगिता थाईलैंड में आयोजित की जा रही है| इस प्रतियोगिता में पक्षियों को पहले बांस के पिंजरों में बंद कर दिया जाता है, तथा प्रतियोगिता शुरू होते ही उन्हें तीन मीटर ऊँचे डंडे पर लगा दिया जाता है| इस प्रतियोगिता में पक्षियों की आवाज और ऊँची पिच के हिसाब से विजेता की घोषणा की जाती है|