Friday 8 September 2017

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 09-09-2017


1. हाल ही में भारत में अमेरिका के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत में अमेरिका के राजदूत के रूप में केनेथ जस्टर को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में जस्टर राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के उप-निदेशक के पद पर कार्यरत है| जस्टर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के वाणिज्य अवर सचिव थे| जस्टर ट्रंप के अन्तराष्ट्रीय आर्थिक मामलों में सहायक है|
2. हाल ही में किस राज्य में ‘भौतिक सहायता और सहायता-युक्त उपकरणों’ की योजना शुरू की गई है?
गुजरात में ‘भौतिक सहायता और सहायता-युक्त उपकरणों’ की योजना शुरू की गई है| यह योजना बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई है| इस योजना के अंतर्गत, वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क उपकरण वितरित किये जायेंगे| यह योजना आँध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पहले से ही शुरू है|
3. सीएसआईआर क्या है?
सीएसआईआर एक वैज्ञानिक तथा औधोगिकी अनुसंधान परिषद है| यह एक स्वायत्त संस्था है| इस संस्था का अध्यक्ष देश का प्रधामंत्री होता है| सीएसआईआर की भारत में 38 प्रयोगशालाएं है| सीएसआईआर की स्थापना 1942 में की गई थी|
4. फ़ास्टैग क्या है?
फ़ास्टैग एक छोटा स्टीकर होता है जो वाहनों के शीशे पर लगाया जाता है| इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान तकनीक होती है। इसकी मदद से टोल प्लाजा पर आपका टोल टैक्स बिना रुके खुद कट जाएगा। फास्टैग बैंकों और कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) पर उपलब्ध है। इसकी उपलब्धता को आसान बनाने के लिए एनएचएआई के द्वारा दो एप भी लांच किये गये है|
5. टॉम प्रीचार्ड कौन थे?
टॉम प्रीचार्ड न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज थे| यह दुनिया के उन सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक थे, इन्होनें अपने करियर में एक भी टेस्ट मैच नही खेला था| इन्होनें 200 प्रथम श्रेणी में 818 विकेट लिए, जिसमें एजबस्टन में एक दशक की सेवा के दौरान 695 भी शामिल है| प्रीचार्ड दूसरे विश्व युद्ध का हिस्सा थे, तथा इन्होनें मध्य पूर्व और इटली में अपनी सेवाएं दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. शाकिब उल हसन का संबंध किस खेल से है?
शाकिब उल हसन का संबंध क्रिकेट से है| शाकिब बांग्लादेश क्रिकेट टीम में आल-राउंडर के रूप में खेलते है| शाकिब टीम के सीनियर खिलाडियों में से एक है| शाकिब 7 देशों की लीग में क्रिकेट खेल चुके है| शाकिब को 2009 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ ईयर और टेस्ट प्लेयर ऑफ ईयर के लिए नॉमिनेट किया गया था। हाल ही में इन्होनें ऑस्ट्रेलिया में विरुद्ध दोनों पारियों में 5-5 लिये है| ये सभी (9) टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ 5-5 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज है।
7. हाल ही में ब्रसेल्स डायमंड लीग एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो में गोल्ड किसने जीता है?
ब्रसेल्स डायमंड लीग एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो में गोल्ड क्रोएशिया की सेंड्रा पेरकोविक ने जीता है| पेरकोविक छह डायमंड लीग गोल्ड जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।पेरकोविक दो बार की ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी है|
8. हाल ही में बर्निंग मैन फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
बर्निंग मैन फेस्टिवल अमेरिका के नेवांद प्रांत में मनाया जा रहा है| यह रेगिस्तान में होने वाला सबसे बड़ा फेस्टिवल है| इस फेस्टिवल में लोग यहां एक शहर रचते है तथा नाचने-गाने के साथ-साथ अपनी कला का प्रदर्शन भी करते है| फेस्टिवल के आखिरी दिन लोगों द्वारा इस शहर को जला दिया जाता है क्योकि यहां के लोगों का मानना है कि इस शहर को जलाने से उनका अहं भी राख हो जायेगा| इस शहर में फ्यूल व्हीकल प्रतिबंधित है, यहाँ पर सिर्फ साइकिल ही चलती है| पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे इसलिए प्लास्टिक भी प्रतिबंधित है|
9. हाल ही में ऑयल रेसलिंग प्रतियोगिता कहाँ पर आयोजित की जा रही है?
ऑयल रेसलिंग प्रतियोगिता अमेरिका में आयोजित की जा रही है| इस रेसलिंग में प्रतिभागियों के शरीर पर तेल लगा दिया जाता है और उनकी आंखों पर पट्‌टी बांध दी जाती है। रेसलर के शरीर पर तेल के कारण प्रतिभागियों के हाथ फिसलते हैं और आंखें बंद होने के कारण रेसलरों को कुछ दिखाई भी नही देता है।
10. सेनोते एल पिट कहाँ पर स्थित है?
सेनोते एल पिट मैक्सिको के तुलुम में स्थित है| यह क्रिस्टल क्लीयर पानी के भीतर यह गुफा आश्चर्यों से भरी है। इसके ठीक ऊपर जमीन है, यानी ऊपर से देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि अंदर पानी की अलग ही दुनिया है। इसे नेचरल वॉटर बैंक भी कहा जाता है। इसकी ऊपरी परत पर दूर-दूर तक केवल जंगल और समुद्र है।