Wednesday 6 September 2017

हिंदी करंट अफेर्स दिनाकं 07-09-2017


1. हाल ही में चुनाव आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
चुनाव आयुक्त के रूप में सुनील अरोड़ा को नियुक्त किया गया है| सुनील अरोड़ा 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी है| सुनील अरोड़ा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं|
2. हाल ही में भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के रूप में राजीव महर्षि को नियुक्त किया गया है| राजीव महर्षि 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी है| हाल ही में राजीव महर्षि केन्द्रीय गृह सचिव के पद से सेवानिवृत हुए है| गृह सचिव से पूर्व राजीव वित्त सचिव के रूप में कार्यरत थे|
3. भारतीय निर्वाचन आयोग क्या है?
भारतीय निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान है, जिसका गठन भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से भारत के प्रातिनिधिक संस्थानों में प्रतिनिधि चुनने के लिए किया गया है| इस आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त तथा दो चुनाव आयुक्त होते है, इनकी नियुक्त भारत का राष्ट्रपति करता है| निर्वाचन आयोग के पास यह उत्तरदायित्व है कि वह निर्वाचनों का पर्यवेक्षण, निर्देशन तथा आयोजन करवाये| यह आयोग राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, संसद के चुनाव करवाता है| भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 में की गई थी|
4. ‘ड्रीम चेसर’ क्या है?
‘ड्रीम चेसर’ ऐसा मानवरहित यान है, जो पृथ्वी से 400 किमी ऊपर उड़ान भरने में सक्षम है। इसे कई वर्षों के प्रयोगों के बाद सिएरा नेवादा कॉर्पोरेशन (एसएनसी) ने तैयार किया है, जो आमतौर पर नासा के साथ मिलकर काम करता है। इसकी मदद से नासा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) में 5000 किलोग्राम वजन तक चीजों की आपूर्ति कर सकेगा। अंतरिक्ष अभियानों में फिलहाल यह सबसे महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि नासा ने आईएसएस की क्षमता बढ़ाने के लिए उड़ानों को खर्च के कारण बहुत सीमित कर दिया गया है।
5. यूलिया लिप्नित्सकाया कौन है?
यूलिया लिप्नित्सकाया रूस की सोच्ची ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था| तब उन्हें ‘टाइनी जीनियस’, ‘फ्यूचर ऑफ फिगर स्केटिंग’ और ‘द मदर ऑफ रशियन फिगर स्केटिंग’ कहा जाने लगा था। उस समय युलिया की उम्र मात्र 15 साल थी। यूलिया रूस की सबसे युवा विंटर ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट थीं। युलिया 78 साल के इतिहास में गोल्ड जीतने वाली सबसे युवा फिगर स्केटर थीं। हाल ही में युलिया ने इस खेल से संन्यास की घोषणा की है|
6. टॉम प्रीचार्ड कौन थे?
टॉम प्रीचार्ड न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज थे| यह दुनिया के उन सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक थे, जिन्होनें एक भी टेस्ट मैच नही खेला था| इन्होनें 200 प्रथम श्रेणी में 818 विकेट लिए, जिसमें एजबस्टन में एक दशक की सेवा के दौरान 695 भी शामिल है| प्रीचार्ड दूसरे विश्व युद्ध का हिस्सा थे, तथा इन्होनें मध्य पूर्व और इटली में अपनी सेवाएं दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. एंजलिक कर्बर का संबंध किस खेल से है?
एंजलिक कर्बर का संबंध टेनिस से है| कर्बर साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम के पहले ही राउंड में बाहर होने वाली तीसरी सीडेड खिलाड़ी हैं। हाल ही में जर्मनी की कर्बर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही राउंड जापान की नाओमी ओसाका से 6-3, 6-1 से हारकर बाहर हो गई है| कर्बर 12 साल बाद पहले ही राउंड में बाहर होने वाली पहली चैंपियन हैं। इससे पहले 2005 में रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा था।
8. क्वीन्सफेरी क्रॉसिंग ब्रिज कहाँ पर स्थित है?
क्वीन्सफेरी क्रॉसिंग ब्रिज स्कॉटलैंड के क्वीनसफेरी में स्थित है| यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे ऊंचा और दुनिया का थ्री टावर केबल स्टे वाला सबसे लंबा ब्रिज है। इसके निर्माण में 35 हजार टन स्टील और डेढ़ लाख टन कंक्रीट का इस्तेमाल हुआ है। इस ब्रिज तैयार करने में 24 देशों के इंजीनियरों की टीम ने सहयोग दिया था|
9. जापान के टोक्यो और योकोहामा शहर में ग्रेंट कैंटो भूकंप कब आया था?
जापान के टोक्यो और योकोहामा शहर में ग्रेंट कैंटो भूकंप 1 सितम्बर 1923 में आया था| रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.9 आंकी गई थी| इस भूकंप में 142, 807 लोग मारे गए थे| यह इतिहास का सबसे विनाशकारी भूकम्पों में से एक है|
10. लघु दिवस कब मनाया जाता है?
लघु दिवस प्रतिवर्ष 30 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस लघु उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस दिन को मनाने की प्रवृति 2001 में शुरू की गई थी|